न्यूज की तरह जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी: PM मोदी
  Just like in news, deadlines are essential in life too: PM Modi

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि न्यूज की दुनिया में डेडलाइन बेहद जरूरी होती है। इसी तरह जिंदगी में भी लक्ष्य तय करने और समय पर काम पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की मेहनत और जोखिम का जिक्र करते हुए कहा कि भूकंप हो या बाढ़, मुश्किल हालात में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

पीएम मोदी ने पत्रकारों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब इसकी जानकारी उन्हें खुद से पहले पत्रकारों को मिल गई थी। उन्होंने बताया कि एक दिन कुछ पत्रकार उनके कमरे में पहुंचे और मिठाई मांगने लगे। जब उन्होंने वजह पूछी तो पत्रकारों ने बताया कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मोदी ने मीडिया में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले खबरों की कवरेज के लिए ओबी वैन का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब मोबाइल ही ओबी वैन बन गया है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए छोटे-छोटे चरणों में लगातार काम करना होगा।

प्रधानमंत्री ने मोबाइल निर्माण, स्टार्टअप, UPI, रेलवे विद्युतीकरण और आवास जैसी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मीडिया से भारतीय प्रतिभाओं और सफलता की कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने, स्वच्छता, डीपफेक, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करने की बात कही। मोदी ने कहा कि देश की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों को सामने लाना भी देश सेवा का एक माध्यम है।

 

Dakhal News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.