ऑस्कर की रेस में ‘रामायण: पार्ट-1’, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ पर नहीं पड़ेगा असर
  ‘Ramayana: Part 1’ in the Oscar race; Marathi film ‘Gondhal’ will remain unaffected

 

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर पहले ही बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है। ‘रामायण’ की एंट्री के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर ‘गोंधळ’ की दावेदारी पर पड़ेगा। हालांकि, दोनों फिल्मों की एंट्री अलग-अलग कैटेगरी में है। ‘गोंधळ’ भारत की आधिकारिक एंट्री है, जबकि ‘रामायण: पार्ट-1’ को फिल्म के मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर में विचार के लिए सबमिट किया है। इसलिए दोनों फिल्मों की दावेदारी एक-दूसरे से प्रभावित नहीं होगी।

ऑस्कर के नियमों के मुताबिक, किसी देश की आधिकारिक एंट्री के अलावा दूसरी फिल्में भी अलग-अलग कैटेगरी में आवेदन कर सकती हैं। ‘रामायण: पार्ट-1’ बेस्ट पिक्चर, विजुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक जैसी कैटेगरी में दावेदारी कर सकती है, बशर्ते वह संबंधित नियमों को पूरा करे। जनरल कैटेगरी के लिए फिल्म का 2026 में रिलीज होना और अमेरिका के निर्धारित छह क्षेत्रों में से किसी एक में लगातार सात दिनों तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होना जरूरी है। इस दौरान हर दिन कम से कम तीन शो होने चाहिए, जिनमें एक शो शाम 6 से 10 बजे के बीच होना अनिवार्य है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को भारत और दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

‘रामायण: पार्ट-1’ को अमेरिका में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया है। मोजो स्टोरी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, डलास, बोस्टन और वॉशिंगटन डीसी में 1433 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 31 दिसंबर 2026 तक सात दिन थिएटर में चलने की शर्त भी पूरी कर सकती है। ऐसे में डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले सबमिट किए जाने के बावजूद फिल्म ऑस्कर की पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करती दिखाई दे रही है। हालांकि, सबमिशन के बाद अलग-अलग कैटेगरी की प्रक्रिया और नियमों के आधार पर ही आगे की दावेदारी तय होगी।

 

Dakhal News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.