शिवराज की मां की तेरहवीं में जुटेंगे देश के दिग्गज नेता
  Prominent national leaders to gather for the thirteenth-day ritual (terahvi) for Shivraj’s mother

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई बड़े नेता गुरुवार को भोपाल पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में उनकी मां की तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट से वृंदावन गार्डन तक बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी थी।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना हो जाएंगे। वहीं राजनाथ सिंह और ओम बिरला शाम 4 बजकर 40 मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे और शाम 6 बजकर 10 मिनट पर उनकी वापसी निर्धारित है।

इनके अलावा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह सहित कई राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कृष्णलाल पंवार, एंदल सिंह कंसाना और अन्य जनप्रतिनिधियों के भी भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है। वीआईपी मूवमेंट के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Dakhal News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.