मातृभाषा का सम्मान जरूरी, अंग्रेजी सिर्फ एक अतिरिक्त भाषा: धनुष
 Respecting , mother tongue, English,  language: Dhanush

चेन्नई में अपने पुराने स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता धनुष ने मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अपनी भाषा न जानना गर्व नहीं, बल्कि अपमान की बात है। उन्होंने कहा कि आज कई युवा अंग्रेजी बोल और लिख लेते हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा तमिल पढ़ना-लिखना नहीं जानते, जो चिंता का विषय है। धनुष ने छात्रों से अपनी भाषा सीखने और उस पर गर्व करने की अपील करते हुए कहा कि अंग्रेजी एक अतिरिक्त कौशल हो सकती है, लेकिन सबसे पहले अपनी मातृभाषा का ज्ञान होना चाहिए।

 

धनुष ने बेल्जियम में फ्रांसीसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वहां लोगों ने उनसे कहा था कि सबसे पहले अपनी मातृभाषा आनी चाहिए, अंग्रेजी तो केवल एक बोनस है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने स्कूल में नई तीन मंजिला इमारत 'धनुष ब्लॉक' का उद्घाटन भी किया, जिसका निर्माण उनके आर्थिक सहयोग से हुआ है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु में भाषा और शिक्षा को लेकर बहस तेज है।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.