Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उदयनिधि स्टालिन को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मद्रास हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनसे पूछताछ की जाए और उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया जाए। उदयनिधि को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने तंजावुर में आयोजित एक रैली के दौरान एक महिला अभिनेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब तंजावुर में कावेरी जल विवाद से जुड़ी रैली के दौरान भीड़ में अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम लेकर नारे लगाए गए। आरोप है कि इस दौरान उदयनिधि की टिप्पणी को अभिनेत्री से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी का संबंध केवल कावेरी नदी के पानी के मुद्दे से था। इस मामले को लेकर तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने विरोध दर्ज कराया, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |