लापता मर्चेंट नेवी कैप्टन के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची पत्नी, बोलीं- 'मेरे पति जीवित हैं'
Wife ,  missing Merchant Navy captain , spreme Court

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद लापता हुए मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी पत्नी अंशु ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया है कि उनके पति की मौत नहीं हुई, बल्कि उन्हें किसी विदेशी गिरोह या संगठन ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर कैप्टन की रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।

 

बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष 1 मार्च को ओमान के खसाब बंदरगाह के पास तेल टैंकर 'स्काई लाइट' पर हुए हमले के बाद से लापता हैं। हमले के बाद मिले जले हुए अवशेषों को प्रारंभिक तौर पर उनका माना गया था, लेकिन बाद में डीएनए जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। भारतीय दूतावास के अनुसार, बरामद अवशेषों का डीएनए कैप्टन के परिवार से मेल नहीं खाया और फॉरेंसिक जांच में भी मानव डीएनए की पुष्टि नहीं हुई। इन तथ्यों के आधार पर परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से कैप्टन आशीष का पता लगाने और उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.