दतिया उपचुनाव हार के बाद पूर्व सीएम उमा भारती की बहू का पोस्ट चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल
CM Uma Bharti

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर मंथन का दौर जारी है। इसी बीच टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता राहुल सिंह का एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, "जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगे कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब-तब परिणाम विपरीत ही आएंगे। #जमीनी_कार्यकर्ता।" हालांकि पोस्ट में दतिया उपचुनाव का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन इसे चुनाव परिणाम और संगठन की कार्यशैली पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

 

उधर, दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी हार के बाद पार्टी में भीतरघात के संकेत दिए हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को छह हजार से अधिक मतों से हराया। चुनाव परिणाम के बाद वायरल हो रहा उमिता राहुल सिंह का पोस्ट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे भाजपा संगठन के भीतर की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.