Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि यह आंकड़ा बर्मिंघम 2022 के 61 पदकों से कम है, लेकिन इस बार केवल 10 खेलों का आयोजन हुआ, जबकि पिछली बार 19 खेल शामिल थे। बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेलों के बाहर रहने के बावजूद भारत ने 123 खिलाड़ियों के छोटे दल के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनमें से 38 खिलाड़ियों ने पदक जीते, जिससे टीम का सफलता प्रतिशत 31 फीसदी रहा, जो 2022 के 29 फीसदी से बेहतर है।
भारत के लिए बॉक्सिंग सबसे बड़ा मेडल बैंक साबित हुई, जहां खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 10 पदक जीते। एथलेटिक्स में भी 10 पदक मिले, लेकिन कोई स्वर्ण पदक नहीं आया। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 पदक मिला। कुल 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए, जिससे इन स्पर्धाओं में भारत की मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित हुई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |