Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती तीन राउंड तक भाजपा आगे रही, लेकिन चौथे राउंड से बदले समीकरणों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार बढ़त बढ़ाते गए। 8वें राउंड की मतगणना तक घनश्याम सिंह 38,264 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 6,583 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
मतगणना के पहले राउंड में भाजपा को 4,551 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 3,367 और आजाद समाज पार्टी को 1,917 वोट प्राप्त हुए थे। शुरुआती बढ़त के बावजूद भाजपा अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकी और कांग्रेस ने लगातार राउंड दर राउंड बढ़त हासिल कर मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली। अब तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है, हालांकि अंतिम परिणाम शेष राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |