प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का हिमस्खलन में निधन, ब्रॉड पीक अभियान के दौरान हुआ हादसा
mountaineer Nirmal Purja, accident , Broad Peak expedition

विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के काराकोरम क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन हो गया। उनकी पर्वतारोहण कंपनी एलीट एक्सपेडिशन ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। निर्मल 30 जुलाई को 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे थे, तभी लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ। हादसे के बाद निर्मल समेत 10 पर्वतारोही लापता हो गए थे, जिनमें छह नेपाली पर्वतारोही शामिल थे। निर्मल ने वर्ष 2012 में ब्रिटिश नागरिकता ग्रहण की थी, जिसके बाद उनकी नेपाली नागरिकता समाप्त हो गई थी।

 

Nirmal Purja, जिन्हें पर्वतारोहियों के बीच 'निम्स दाइ' के नाम से जाना जाता था, ने 2019 में 'प्रोजेक्ट पॉसिबल' के तहत दुनिया की 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली सभी 14 चोटियों को रिकॉर्ड समय में फतह कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने यह उपलब्धि महज छह महीने और छह दिन में हासिल की थी, जिससे दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही किम चांग-हो का विश्व रिकॉर्ड टूट गया। पर्वतारोहण की दुनिया में उनके साहस, नेतृत्व और असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.