गुरु पूर्णिमा पर श्री दादाजी धाम में उमड़ी आस्था, 35.78 लाख का दान; मन्नतों की अर्जियों ने छुआ दिल
Shri Dadaji Dham , Guru Purnima, touched ,heart

खंडवा स्थित श्री दादाजी धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने श्रद्धा के साथ 35.78 लाख रुपये से अधिक का दान अर्पित किया। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 15 नियमित और 22 अतिरिक्त मिलाकर कुल 37 दान पेटियों से 18.85 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई, जबकि पर्व के दौरान 16.93 लाख रुपये की दान रसीदें भी कटीं। ऑनलाइन दान का बैंक स्टेटमेंट अभी आना बाकी है और ट्रस्ट का अनुमान है कि इसके माध्यम से 10 से 15 लाख रुपये का अतिरिक्त दान भी प्राप्त हो सकता है। दान पेटियों की गिनती में 30 सेवादारों को लगभग छह घंटे का समय लगा।

 

दान राशि के साथ दान पेटियों से श्रद्धालुओं की भावुक अर्जियां भी निकलीं, जिनमें लोगों ने दादाजी महाराज से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। किसी ने सीए परीक्षा में सफलता और अच्छी इंटर्नशिप की कामना की, तो किसी ने शराब की लत से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई। एक श्रद्धालु ने गलत संगत से छुटकारा दिलाने और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। दान पेटियों से करीब पांच ग्राम वजन के चांदी के दो छोटे निशान भी मिले, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बने।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.