कमजोर तिमाही नतीजों से स्विगी का शेयर 4% लुढ़का, ब्रोकरेज ने घटाया टार्गेट प्राइस
 Swiggy shares tumbled 4% , results, brokerages cut target price

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी के अप्रैल-जून तिमाही के कमजोर वित्तीय नतीजों के बाद शुक्रवार को उसके शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी को पहली तिमाही में 791 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि EBITDA घाटा 650 करोड़ रुपये रहा। फूड डिलीवरी कारोबार का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) 17.4 प्रतिशत बढ़ा, जो बाजार के 18-19 प्रतिशत के अनुमान से कम रहा। वहीं, इंस्टामार्ट की नेट ऑर्डर वैल्यू में 38.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो अनुमानित 40-50 प्रतिशत से नीचे रही।

 

कमजोर प्रदर्शन के बाद कई प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने स्विगी के शेयर पर अपना टार्गेट प्राइस घटा दिया है। छह प्रमुख ब्रोकरेज में से दो ने 'होल्ड', एक ने 'सेल' और एक ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। सुबह करीब 9:45 बजे स्विगी का शेयर 4.47 प्रतिशत गिरकर 280.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 15.8 प्रतिशत, एक महीने में 21.6 प्रतिशत और एक वर्ष में लगभग 28 प्रतिशत तक टूट चुका है।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.