नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; दो जिलों में कर्फ्यू
Kanwar Yatra ,  Nepal,  police firing, curfew , districts.

नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रविवार को कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज पर दूसरे समुदाय की आपत्ति के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद सुनसरी और भारतीय सीमा से सटे सिराहा जिले के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

 

हिंसा के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं संभलने पर गोली चलानी पड़ी। फायरिंग में ओम प्रकाश मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश मेहता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) की टीमें तैनात की गई हैं।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.