PoK को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर भारत की आपत्ति, दूतावास ने कहा- यह भारत का अभिन्न हिस्सा
 India , New York Times report , PoK, India

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा अपनी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को 'पाकिस्तानी कश्मीर' बताए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसा कोई अस्तित्व नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर (PoK) है। दूतावास ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं और भारत का इस मुद्दे पर रुख पहले से स्पष्ट एवं अपरिवर्तित है।

दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स ने पीओके में हालिया अशांति और स्थानीय चुनावों पर प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र के लिए 'पाकिस्तानी कश्मीर' शब्द का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में मीरपुर में सुरक्षा बलों और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बीच हुई झड़प, दो लोगों की मौत और चुनावी प्रक्रिया पर उसके प्रभाव का भी उल्लेख किया गया। अखबार ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के कुछ दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.