Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी टेक कंपनियों पर भारी जुर्माने का सिलसिला जारी रहा तो अमेरिका व्यापार जांच शुरू करेगा और जवाबी तौर पर भारी टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ गूगल, एप्पल, मेटा और अमेजन जैसी अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाकर अरबों डॉलर की वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी कंपनियों और करदाताओं को यूरोप के लिए "पिगी बैंक" नहीं बनने देगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि यूरोपीय संघ ने एप्पल पर 15 अरब डॉलर, मेटा पर 3 अरब डॉलर और अमेजन पर 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि गूगल पर भी हाल ही में 1 अरब डॉलर का नया जुर्माना लगाया गया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिकी कंपनियों के साथ ऐसा व्यवहार जारी रहा तो अमेरिका सख्त व्यापारिक कदम उठाएगा और यूरोपीय संघ को इसके आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |