Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर से सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम जा रहे वाराणसी के एक परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। नर्मदानगर थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी ब्रिज पर हुए इस हादसे में कार ट्रक के नीचे फंस गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में 80 वर्षीय कलावती सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य 9 सदस्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि परिवार ब्रिज पर फोटो खिंचवाने के बाद कार में बैठकर आगे बढ़ा ही था कि पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। नर्मदानगर थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |