Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर 24 जुलाई को विशेष CBI अदालत में सुनवाई होगी। यह आवेदन 20 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दायर किया गया था, जिसके बाद प्रशासनिक कारणों और न्यायाधीशों की अनुपलब्धता के चलते मामला कई अदालतों से होकर अंततः विशेष CBI कोर्ट में सूचीबद्ध हुआ। इससे पहले एक न्यायाधीश ने समर्थ सिंह के विवाह समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था।
गिरिबाला सिंह ने अपनी वृद्ध मां की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और घर में हुई चोरी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है। वहीं, सुनवाई के दौरान CBI ने केस डायरी तत्काल प्रस्तुत नहीं की और जांच दल के दिल्ली में होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले निचली अदालत ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी, लेकिन मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 मई को उस आदेश को निरस्त कर दिया था। अब विशेष CBI अदालत में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |