90 दिन में टूटी लव मैरिज, पत्नी की शिकायत के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Love marriage ends, 90 days,man hangs

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के महज 90 दिन बाद एक 27 वर्षीय युवक ने कथित पारिवारिक विवाद के बीच आत्महत्या कर ली। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी अभिषेक सिसौदिया ने अपने घर के बेडरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले उसकी पत्नी ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में काउंसलिंग के बाद अभिषेक घर लौटा और कुछ समय बाद यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक ने मई 2026 में परिवार की सहमति से आर्य समाज मंदिर में साधना नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात टैक्सी काउंटर पर काम के दौरान हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए और पत्नी मायके चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.