NEET आंदोलन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'चलो संसद' मार्च के बाद 9 FIR दर्ज
 Delhi Police ,NEET protest, 9 FIRs registered ,Chalo Sansad

NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच माहौल और गरमा गया है। सोमवार को हुए 'चलो संसद' मार्च के दौरान हिंसा, पथराव और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 9 एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस की इस कानूनी कार्रवाई के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आंदोलन तेज होता जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 31 दिनों से छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण हालात बिगड़े। उन्होंने मांग की है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR तुरंत वापस ली जाएं और स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। गौरतलब है कि सोमवार की झड़प और लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.