अमेरिका में डिपोर्टेशन अभियान तेज, 18 हजार भारतीयों पर कार्रवाई की तैयारी
drive intensifies, US, preparations underway ,  Indians.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ डिपोर्टेशन अभियान तेज कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 18 हजार बिना वैध दस्तावेज वाले भारतीय इस कार्रवाई के दायरे में हैं। डिपोर्टेशन के लिए एक बार फिर सैन्य विमानों के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। वहीं, अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्रवाई के दौरान कई मामलों में लोगों को अपील या अपना पक्ष रखने का सीमित अवसर मिल रहा है।

 

डिपोर्टेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने कैलिफोर्निया और एल पासो में नए डिटेंशन सेंटर तैयार किए हैं, जहां हजारों प्रवासियों को रखा जा रहा है। न्यूयॉर्क के इमिग्रेशन वकील ग्रेग सिस्किंड का कहना है कि पहले ऐसे मामलों में सुनवाई का अवसर मिलता था, लेकिन अब कई लोगों को सीधे डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा है। इस बीच, विभिन्न शहरों से सामने आई रिपोर्टों में डिटेंशन सेंटरों में बंद प्रवासियों की स्थिति और उनके साथ व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.