Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 61 लोग घायल हो गए। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, घायलों में 9 लोगों की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। सबसे ज्यादा असर मॉस्को से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित इलेक्ट्रोस्टल शहर में देखा गया, जहां 57 लोग घायल हुए। नोगिंस्क शहर में भी चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
हमले के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने पिछले 24 घंटों में 774 यूक्रेनी ड्रोन और 13 गाइडेड एरियल बमों को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते हमलों ने क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है, जबकि युद्ध के नए दौर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |