दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनावी वार रूम, 21 प्रत्याशी मैदान में
 Datia, by-election, BJP , election war room,  candidates

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव को प्रतिष्ठा का मुकाबला मानते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव कार्यालय के साथ मीडिया और सोशल मीडिया सेंटर का शुभारंभ कर अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दी है। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने इसे केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा और विकास की निरंतरता से जुड़ा चुनाव बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और दतिया उपचुनाव संगठन के स्वाभिमान का चुनाव है। वहीं, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के विकास और पारदर्शी शासन का उल्लेख किया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दाखिल 28 नामांकन पत्रों में से 4 निरस्त होने के बाद अब 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.