यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, एजोव सागर के समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित
 Russia,  Ukrainian drone attacks, vessel movement , Sea

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों के बाद रूस को एजोव सागर के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। यूक्रेन की ड्रोन यूनिट के दावे के अनुसार, पिछले नौ दिनों में एजोव सागर में रूस के 116 जहाजों को निशाना बनाया गया है। लगातार हमलों के चलते रूस ने डॉन-एजोव चैनल और केर्च स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है, जिससे कई जहाज समुद्री मार्गों पर फंस गए हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित होने लगा है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर केवल रूस के तेल निर्यात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गेहूं, सूरजमुखी तेल और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात पर भी पड़ सकता है। अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के अनुसार, यूक्रेन का उद्देश्य क्रीमिया को रूस की आपूर्ति लाइनों से अलग करना और समुद्री रास्तों से होने वाले तेल एवं अनाज के निर्यात को बाधित करना है, जिससे रूस पर आर्थिक और रणनीतिक दबाव बढ़ सके।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.