Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गुजरात में चांदीपुरा वायरस के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में 12 बच्चों की मौत हुई है, जिनमें से तीन में चांदीपुरा वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य नौ मामलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण के मामले गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहल जिलों से सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने तीन बच्चों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 27 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 19 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें सात बच्चे वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित बच्चों में तीन की मौत हो चुकी है, जबकि चार का इलाज जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार चांदीपुरा वायरस मुख्य रूप से सैंडफ्लाई (रेत मक्खी) के जरिए फैलता है और फिलहाल इसकी कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में समय पर पहचान, मच्छर और मक्खी नियंत्रण, साफ-सफाई तथा बच्चों को संक्रमण से बचाना ही सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |