Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वियतनाम के पर्यटन स्थल फु क्वॉक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 32 भारतीय पर्यटकों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह स्पीडबोट Ocean Pier Island Company द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं भी घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में सहयोग किया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है, जबकि भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |