Patrakar Priyanshi Chaturvedi
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगते हुए पुलिस अधिकारियों के पैर पकड़ लिए और हाथ जोड़कर गुहार लगाई।
दीपके ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि लगातार बारिश के कारण अनशन पर बैठे छात्र भीग रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई है।
प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं, जो 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, 11 दिनों की भूख हड़ताल के दौरान वांगचुक का वजन 7 किलो से अधिक घटकर 59.4 किलोग्राम रह गया है। वहीं, AISA के सदस्य और पूर्व JNU छात्र नेता ऋषिकेश की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सीने में दर्द और हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत पर RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने के साथ उनकी 11 दिन की भूख हड़ताल समाप्त हो गई, जबकि संगठन के चार अन्य छात्र अब भी अनशन जारी रखे हुए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |