कोम पहुंची खामेनेई की अंतिम यात्रा, जमकरान मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा
Khamenei

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक शहर कोम पहुंची, जहां जमकरान मस्जिद में उनके जनाजे की नमाज अदा की गई। तेहरान के बाद लगातार दूसरे दिन भी लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़े। मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। खामेनेई और उनके परिवार के दिवंगत सदस्यों के ताबूत मस्जिद लाए गए, जहां आयतुल्ला जवादी अमोली ने जनाजे की नमाज पढ़ाई।

 

अंतिम यात्रा के अगले चरण में खामेनेई के पार्थिव शरीर को इराक के नजफ और कर्बाला ले जाया जाएगा, जहां शिया समुदाय अंतिम दर्शन करेगा। इसके बाद उन्हें ईरान के गृह नगर मशहद ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कोम को शिया मुसलमानों का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है और खामेनेई ने अपने शुरुआती धार्मिक जीवन में यहीं इस्लामी शिक्षा प्राप्त की थी, इसलिए अंतिम यात्रा का यह पड़ाव विशेष महत्व रखता है।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.