Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
प्रियंका गांधी की जेठानी सायरा वाड्रा का भूमि विवाद, हाईकोर्ट के आदेश के बाद फार्म पर मिला कब्जा
 Priyanka Gandhi,  sister-in-law , Saira Wadra

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा से जुड़े खान फार्म भूमि विवाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। शनिवार देर शाम सायरा वाड्रा पुलिस सुरक्षा के बीच अपने फार्म हाउस पहुंचीं, जबकि दूसरे पक्ष की नसरीन सांगा वहां से चली गईं। पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सायरा वाड्रा ने आरोप लगाया कि नसरीन सांगा और उनके समर्थक फार्म में अवैध रूप से घुसे, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। पुलिस कार्रवाई न होने पर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर मामला न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निपटाने का फैसला किया, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

 

सायरा वाड्रा के अधिवक्ता ने दावा किया कि वर्ष 2014 में नसरीन सांगा ने शपथपत्र देकर इस भूमि पर अपने सभी दावे छोड़ दिए थे और इसके एवज में उन्हें 10 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सायरा वाड्रा ने फार्म पर दोबारा कब्जा मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि "सत्य की जीत हुई है" और उन्होंने प्रशासन व पुलिस का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मामले से जुड़े कानूनी विवाद के अन्य पहलुओं पर अंतिम निर्णय न्यायालय की आगे की प्रक्रिया के अनुसार होगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.