20 साल बाद बदला लालू परिवार का पता, राबड़ी-लालू निजी बंगले में शिफ्ट, तेजस्वी अब अलग आवास में रहेंगे
Lalu family

करीब दो दशकों तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीति का केंद्र रहे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लालू प्रसाद यादव के परिवार ने पूरी तरह खाली कर दिया है। अब लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी बंगले में रहने चले गए हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। इस बदलाव के साथ अब लालू परिवार एक ही छत के नीचे नहीं रहेगा।

आवास खाली होने के दौरान राजद समर्थकों में भावुकता भी देखने को मिली। समर्थकों ने इसे पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अध्याय का अंत बताया। वहीं, भवन निर्माण विभाग को जल्द ही बंगले की चाबियां सौंपे जाने की तैयारी है। इससे पहले राबड़ी देवी ने चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए बंगला खाली करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी मांगा था, ताकि सरकारी सामान का मिलान किया जा सके।

लालू परिवार के आवास खाली करने के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री और भाजपा विधायक नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। इस तरह वर्षों तक राज्य की राजनीति का अहम केंद्र रहा यह सरकारी आवास अब नए निवासी के साथ एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करेगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.