Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नोएडा की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दोनों को 2 जून से भोपाल की केंद्रीय जेल में रखा गया है। हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किए जाने के दौरान जांच एजेंसी ने हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से दो अहम अनुमति मांगी हैं। पहली, समर्थ सिंह के जब्त किए गए लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की, ताकि डिजिटल और फोरेंसिक जांच पूरी की जा सके। दूसरी, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति की। इन दोनों आवेदनों पर अदालत 3 जुलाई को सुनवाई करेगी। बचाव पक्ष ने हिरासत बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने कोई नया आधार प्रस्तुत नहीं किया है, लेकिन अदालत ने यह दलील स्वीकार नहीं की।
सीबीआई की जांच अभी जारी है और एजेंसी पर निर्धारित समय के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का दबाव भी है। जांच पूरी होने तक अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी के दोषी या निर्दोष होने पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |