Patrakar Priyanshi Chaturvedi
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को लेकर केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गुरुवार को रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आवास पर हुई हाईलेवल बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan, केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia और NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि री-टेस्ट के प्रश्नपत्रों के परिवहन और सुरक्षा में सेना और वायुसेना की मदद ली जाएगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया को कई स्तरों की निगरानी में रखने का फैसला किया है। पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था अब विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले जहां डाक विभाग और गृह मंत्रालय प्रमुख भूमिका निभाते थे, अब उसमें बदलाव करते हुए रक्षा मंत्रालय को भी शामिल किया गया है। वहीं NTA ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून रात तक कर दी है।
इधर, पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई स्थानों पर छापेमारी में दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। दूसरी ओर Rahul Gandhi ने परीक्षा विवाद में जान गंवाने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |