केरल में ED टीम पर हमला, विजयन के घर छापेमारी के बाद बवाल
 ED team , Kerala, uproar ,raid, Vijayan

केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर उस समय हमला हो गया, जब अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्रीPinarayi Vijayan के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर लौट रहे थे। तिरुवनंतपुरम और कन्नूर स्थित आवासों पर हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में CPI(M) कार्यकर्ता बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने ईडी अधिकारियों की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके और वाहनों में तोड़फोड़ की।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 182 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है। ईडी की टीम करीब सात घंटे तक विजयन के आवास पर जांच करती रही। जैसे ही अधिकारी बाहर निकले, प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और गाड़ियों पर अंडे तथा पत्थर फेंके गए। मौके पर केरल पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक सभी ईडी अधिकारी सुरक्षित बाहर निकल गए हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

यह पूरा मामला विजयन की बेटी टी वीणा और उनकी पूर्व आईटी कंपनी एक्सालॉजिकसे जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, 2017 से 2021 के बीच कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से कथित तौर पर बिना सेवाएं दिए भारी रकम रिटेनर फीसके रूप में ली गई। इसी मामले में ईडी ने राज्यभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। घटना के बाद केरल की राजनीति में तनाव बढ़ गया है और विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 27 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.