Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के केस से हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक अब जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने सुनवाई के लिए तैयार हो गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को तय की गई है।
इस हाई-प्रोफाइल केस में पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में सुनवाई को लेकर आपत्ति और हिचकिचाहट की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन जैसे ही मामला नई बेंच को ट्रांसफर हुआ, तीनों नेताओं ने अदालत में नए ‘वकालतनामा’ दाखिल कर दिए। इससे साफ संकेत मिला कि अब आरोपी पक्ष नई बेंच के सामने कानूनी प्रक्रिया में भाग लेने को तैयार है।
सोमवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस मनोज जैन ने अदालत के रिकॉर्ड में दर्ज किया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की ओर से नए वकालतनामा प्राप्त हुए हैं। यह मामला सीबीआई द्वारा ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने से जुड़ा है। अब इस केस की आगे की सुनवाई नई बेंच में होगी, जिस पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |