Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Indore में आज से ब्रिक्स देशों की दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा उद्यमिता बैठक शुरू हो रही है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के युवा उद्यमी, नीति विशेषज्ञ और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य विषय “सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है, जिसमें स्टार्टअप, डिजिटल इनोवेशन, समावेशी विकास और सतत व्यापार मॉडल पर मंथन होगा।
कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रीMansukh Mandaviya वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जबकि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्रीRaksha Khadse करेंगी। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रीVishvas Sarang और युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव पल्लवी जैन गवली भी अपने विचार साझा करेंगी। सम्मेलन में प्रदर्शनी और कई इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के मुताबिक इस बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के युवा स्टार्टअप नेटवर्क को मजबूत करना और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाना है। सम्मेलन में सामाजिक नवाचार, ग्रीन बिजनेस मॉडल और तकनीक आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह आयोजन न केवल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देगा, बल्किIndore की वैश्विक पहचान और आर्थिक महत्व को भी नई मजबूती देगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |