CM विजय का सादगी भरा अंदाज वायरल, शपथ ग्रहण के बाद स्टाफ संग खुद उठाई टेबल
CM Vijay

विजय के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम के बाद जब मंच पर ग्रुप फोटो की तैयारी चल रही थी, तब स्टाफ टेबल हटाने में जुटा था। इसी दौरान विजय खुद आगे आए और कर्मचारियों के साथ मिलकर टेबल उठाने लगे। मंच पर मौजूद राहुल गांधी भी यह देखकर कुछ पल के लिए हैरान नजर आए।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए समारोह में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। विजय ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में अभिनेता कमल हासन, प्रकाश राज और आर माधवन समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। कमल हासन ने कहा कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। उन्होंने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलती नजर आईं। वहीं विजय के सादगी भरे व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Priyanshi Chaturvedi 11 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.