IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी: 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल
 IPL 2026 playoff , schedule released: Final,  Ahmedabad , May 31

Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को Ahmedabad में खेला जाएगा। Board of Control for Cricket in India ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की। 5 मई तक 48 मैच पूरे हो चुके हैं और कुल 70 लीग मैचों के बाद प्लेऑफ खेले जाएंगे।

पहला प्लेऑफ यानी क्वालीफायर-1, 26 मई को HPCA Stadium में होगा, जहां पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें भिड़ेंगी। इसके बाद मुकाबले Chandigarh के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होंगे, जहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा।

 

टूर्नामेंट का फाइनल लगातार दूसरे साल Narendra Modi Stadium में आयोजित होगा। पिछले सीजन (IPL 2025) का खिताब Royal Challengers Bangalore ने Punjab Kings को हराकर जीता था। मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि Lucknow Super Giants निचले पायदान पर है, जिससे प्लेऑफ की दौड़ और रोमांचक हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 6 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.