UAE में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों की अचानक छुट्टी, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
 15 Pakistani employees , UAE suddenly fired, ordered, leave the country within 48 hours

संयुक्त अरब अमीरात में एतिहाद एयरवेज ने अबूधाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों को पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे बुलाकर सेवा समाप्ति की जानकारी दे दी गई। इतना ही नहीं, उन्हें 48 घंटे के भीतर यूएई छोड़ने का निर्देश भी दिया गया।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को HR विभाग के बजाय इमिग्रेशन ऑफिस में बुलाया गया, जहां उन्हें देश छोड़ने का आदेश सुनाया गया। निकाले गए कर्मचारियों में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले लोग शामिल हैं, जिनमें एक कर्मचारी करीब 20 साल से एयरलाइन में सेवाएं दे रहा था। अचानक हुए इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है।

इस कार्रवाई को यूएई और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में यूएई ने पाकिस्तान से अरबों डॉलर का कर्ज लौटाने की मांग की थी। वहीं, क्षेत्रीय राजनीति और बदलते अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच इस फैसले को सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई से ज्यादा बड़ा संकेत माना जा रहा है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.