ट्रंप की ईरान को चेतावनी: 3 दिन में सीजफायर नहीं तो गंभीर नतीजे
 Trump ,iran: No ceasefire , three days, serious consequences

Donald Trump ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके पास युद्ध समाप्त करने और सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। उन्होंने दावा किया कि अगर इस अवधि में समझौता नहीं होता है तो ईरान की तेल आपूर्ति व्यवस्था और पाइपलाइनों पर गंभीर असर पड़ सकता है। ट्रंप के अनुसार, दबाव बढ़ने पर तकनीकी कारणों से पाइपलाइन में विस्फोट जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है।

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान का तेल निर्यात बाधित होता है तो पाइपलाइन में असामान्य दबाव पैदा होगा। उनका दावा है कि जहाजों और स्टोरेज तक पहुंच सीमित होने से यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो पाइपलाइन को फिर से सामान्य स्थिति में लाना बेहद मुश्किल होगा और उसकी क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।

 

Iran ने अमेरिका के साथ किसी भी बड़े समझौते से इनकार कर दिया है, खासकर अपने न्यूक्लियर कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों पर। ईरान ने इन्हें अपनी रेड लाइनबताया है और साफ कहा है कि इन पर कोई समझौता संभव नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह संदेश कूटनीतिक माध्यमों से अमेरिका तक पहुंचाया गया है, जबकि ईरान ने वार्ता की सीमाओं के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.