दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ के दौरान फ्लाइट में इंजन फेल
Major accident, averted, Delhi airport, flight

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से ज्यूरिख जा रही SWISS International Air Lines की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फेल होने के बाद उसमें आग की आशंका सामने आई, जिसके चलते पायलटों ने तुरंत टेकऑफ रोकने का फैसला लिया। विमान में उस समय 232 यात्री और क्रू सवार थे।

 

स्थिति बिगड़ने पर रनवे पर ही इमरजेंसी इवैक्यूएशन किया गया और यात्रियों को स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ यात्रियों में दहशत फैल गई और करीब छह यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रनवे संचालन भी प्रभावित रहा।

 

एयरलाइन के अनुसार, विमान एयरबस A330 था जो पूरी तरह टेकऑफ के लिए तैयार था, लेकिन 104 नॉट्स की स्पीड तक पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी सामने आने पर उड़ान रोकनी पड़ी। क्रू की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए राहत और ठहरने की व्यवस्था शुरू कर दी है।

 

SWISS International Air Lines ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है और तकनीकी टीम को दिल्ली भेजा जा रहा है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.