Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 2,15,252 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 10वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.20% छात्र पास हुए, जहां अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक के साथ टॉप किया। वहीं, ईशांत कोठारी और भूमिका ने 98% अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया, जबकि योगेश जोशी 97.80% के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
12वीं के नतीजों में कुल 85.11% छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.09% रहा, जबकि लड़कों का 81.93% दर्ज किया गया। इस साल गीतिका पंत और सुशीला ने 98% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया, जिससे एक बार फिर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in के अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर या अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि प्रैक्टिकल जनवरी-फरवरी में हुए थे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |