AI बना ‘जॉब किलर’: Meta समेत 80+ कंपनियों में छंटनी से टेक सेक्टर में हड़कंप
AI becomes,

टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल का असर अब नौकरियों पर साफ दिखने लगा है। Meta Platforms और Snap Inc. जैसी बड़ी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने करीब 8,000 कर्मचारियों की कटौती की पुष्टि की है, जबकि Snap ने भी लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है। AI में तेजी से बढ़ते निवेश के चलते कंपनियां अपने वर्कफोर्स को छोटा कर रही हैं।

 

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार Meta ने 23 अप्रैल को कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में बताया कि यह छंटनी 20 मई से लागू होगी। साथ ही कंपनी ने 6,000 खाली पदों पर नई भर्तियों को भी रोक दिया है। HR प्रमुख जेनेल गेल ने कहा कि यह फैसला कंपनी को ज्यादा efficient बनाने और AI निवेश को संतुलित करने के लिए जरूरी है, हालांकि इसे आसान निर्णय नहीं बताया गया है।

 

इसी तरह Snap, Block और Oracle जैसी कंपनियां भी AI के कारण बड़े बदलाव कर रही हैं। Snap में अब लगभग 65% कोडिंग AI टूल्स से हो रही है, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हुई है। Block ने 40% तक वर्कफोर्स घटाने का फैसला लिया है, जबकि Oracle भारत में हजारों नौकरियां कम करने की योजना पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अब तक 80 से ज्यादा टेक कंपनियों में 71,000 से अधिक नौकरियां जा चुकी हैं।

 

AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने टेक सेक्टर की तस्वीर बदल दी है। कंपनियां जहां लागत कम करने और ऑटोमेशन पर फोकस कर रही हैं, वहीं इसका सबसे बड़ा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है। यह ट्रेंड आने वाले समय में नौकरी बाजार के लिए और बड़ी चुनौती बन सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.