पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, AAP मंत्री संजीव अरोड़ा और सहयोगियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी
ED raids ,  Punjab,  AAP minister Sanjeev Arora , his associates

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED (Enforcement Directorate)) ने आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रीSanjeev Arora और उनके कथित सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कुल 13 स्थानों पर एक साथ की गई, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें सुबह करीब 7 बजे लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित मंत्री के आवास पहुंचीं और पूरे परिसर को घेर लिया गया। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच घर और संबंधित परिसरों की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जमीन सौदों और

जांच एजेंसी को शक है कि कुछ रियल एस्टेट कारोबारियों के साथ मिलकर जमीन के उपयोग में नियमों के विपरीत बदलाव किया गया। जालंधर और लुधियाना में रियल एस्टेट से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं, जिनमें मंत्री के करीबी माने जाने वाले लोग शामिल हैं। ED इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जबकि AAP नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।

CM मान का केंद्र पर हमला

 

पंजाब के मुख्यमंत्रीBhagwant Mann ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गैर-बीजेपी सरकारों को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए लगातार परेशान किया जा रहा है और यह लोकतंत्र पर हमला है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनावी राजनीति में एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जनता के बीच जाकर मुकाबला करने के बजाय दबाव की राजनीति अपनाई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.