अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
 new delhi, Akasa Air, SpiceJet, planes collide, all passengers, safe

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्पाइसजेट का एक विमान पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

हादसे में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंग को नुकसान पहुंचा, जबकि अकासा एयर के विमान का बायां विंग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह टक्कर तब हुई जब स्पाइसजेट का विमान गेट की ओर बढ़ रहा था और अकासा एयर का विमान पुशबैक की प्रक्रिया में था।

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को वापस पार्किंग एरिया में लाया गया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा और ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 16 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.