Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक विवादित बयान के बाद धुरंधर 2 और इसके पहले पार्ट का एक सीन फिर से चर्चा में आ गया है। फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया किरदार हमजा अली मजारी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। अब हिना बलोच के बयान के बाद फिल्म के उस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।
दरअसल, हिना बलोच ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पाकिस्तान की बड़ी आबादी अपनी वास्तविक यौन पहचान को खुलकर स्वीकार नहीं करती। उनके इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म ‘धुरंधर’ के एक सीन को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें मुख्य किरदार के साथ शोषण दिखाया गया था।
फिल्म के इस सीन को निर्देशक आदित्य धर ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया था, जिसे अब फिर से जोड़ा जा रहा है। वहीं, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, हिना बलोच के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इस पर समाज व सोशल मीडिया में तीखी बहस देखने को मिल रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |