Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें “खामोश किया गया है, हराया नहीं।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई गलती है और कहा कि वे हमेशा आम लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाते रहे हैं।
वीडियो में चड्ढा ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने खुद को “शांत नदी” बताते हुए चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वे “बाढ़” भी बन सकते हैं। इससे पहले उन्होंने एक मोंटाज वीडियो साझा किया था, जिसमें राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों—जैसे मिडिल क्लास पर टैक्स, डेटा एक्सपायरी, पितृत्व अवकाश और एयरपोर्ट शुल्क—को दिखाया गया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और चड्ढा के बीच दूरी की चर्चा पहले से चल रही थी, जिसे अब पार्टी के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उन्हें बोलने का समय न देने की मांग की है और उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला लंबे समय से चल रही अंदरूनी असहमति का नतीजा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |