ईरान में जासूसी का बड़ा खुलासा: अमेरिका-इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दर्जनों गिरफ्तार
Major espionage scandal in Iran: Dozens arrested for working for US-Israel

 

Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। ईरान की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि देश के भीतर छिपे कई लोग दुश्मन देशों के लिए जासूसी कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक United States और इजरायल के लिए संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब दोनों पक्षों के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ रहा है।

ईरान की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में दोहरी नागरिकता वाले व्यक्ति और कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि ये लोग इजरायल और अमेरिका के लिए जासूसी कर रहे थे और देश की अहम सुरक्षा सूचनाएं बाहर भेज रहे थे। मंत्रालय ने कहा कि इन गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा था।

सरकारी बयान के मुताबिक हाल के दिनों में करीब 30 संदिग्ध जासूसों और ऑपरेशनल एजेंटों को पकड़ा गया है, जबकि मौजूदा संघर्ष के दौरान अब तक लगभग 81 लोगों को संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच 12 दिन तक चले संघर्ष के बाद से देश में सैकड़ों जासूसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.