Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई दुखद भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और टीवीके प्रमुख Vijay को फिर से पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया है। इससे पहले उन्हें 12 और 19 जनवरी को एजेंसी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ नए दस्तावेज और तथ्यों से जुड़े स्पष्टीकरण लेने के लिए विजय को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। इस घटना में 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंपी गई थी। पहले यह मामला विशेष जांच दल (SIT) के अधीन था, लेकिन अदालत के निर्देश के बाद सीबीआई ने इसकी कमान अपने हाथों में ले ली। जांच एजेंसी घटनास्थल, सबूत और दस्तावेजों को एकत्र करके घटना के कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक निगरानी और निष्पक्ष जांच पर जोर दिया है। पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति बनाई गई है, जो सीबीआई की जांच की निगरानी करेगी। अदालत ने कहा कि इस घटना ने देशवासियों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है और पीड़ित परिवारों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने जांच प्रक्रिया में आम जनता का विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |