Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बदायूं जिले के रिसौली स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका ने यह व्यवस्था की। मामला बीते बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। सोशल मीडिया पर स्कूल में हंगामा करते कार्यकर्ताओं का वीडियो भी वायरल हुआ।
मामले की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल में नमाज पढ़ाई जाती रही, तो वे वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। विहिप के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, रमजान के दौरान स्कूल में कई बार सामूहिक नमाज कराई गई। गांव में मस्जिद न होने की वजह से बच्चों को किसी घर में भी नमाज अदा कराई गई। बच्चों ने हिंदू नेताओं को बताया कि विरोध करने पर उन्हें स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई। विश्व हिंदू परिषद ने इस प्रकरण में दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |