ईरान-इस्राइल तनाव का असर: LPG सिलिंडर महंगा, बुकिंग नियम भी बदले
Impact of Iran-Israel tensions: LPG cylinders become more expensive, booking rules also changed

 

Iran–Israel conflict के बीच अब इसका असर आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर में 113.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 925.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर 1923.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं सिलिंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल भी 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।

होली के बाद गैस की मांग अचानक बढ़ने से शनिवार सुबह बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने सिलिंडर बुकिंग के लिए कॉल किया, लेकिन बुकिंग नहीं हो सकी। बाद में जानकारी मिली कि बढ़ती मांग को नियंत्रित करने के लिए बुकिंग अंतराल बढ़ाया गया है। आगरा जिले में करीब 10 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं और आगरा, मथुरा व फिरोजाबाद मंडल में प्रतिदिन लगभग 400 टन गैस की खपत होती है, जिसे 55 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से सप्लाई किया जाता है।

वहीं आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष Vipul Purohit ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मथुरा रिफाइनरी से गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। राहत की बात यह भी है कि PNG gas और CNG की कीमतों या आपूर्ति पर इस स्थिति का फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.