इंदौर में IT Park 4 अंतिम चरण में, 15 कंपनियों से हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद
Indore IT Park 4,final stages, 15 companies hope,provide employment,thousands,youth

इंदौर के परदेशीपुरा इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स में बन रहा IT Park 4 अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। इंटीरियर और रंगाई-पुताई का काम शेष है, जबकि कई कंपनियों ने यहां कार्यालय खोलने के लिए जानकारी लेना शुरू कर दिया है। यह परियोजना पहले ही पूरी हो जानी थी, लेकिन अब अगले महीने से कंपनियों को स्थान आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

 

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) द्वारा तीन तलघर पार्किंग सहित 10 मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है। करीब 86,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में 15 बड़ी कंपनियों को जगह मिल सकेगी। शहर में पहले से मौजूद आईटी पार्कों के साथ यह नया कॉम्प्लेक्स आईटी सेक्टर को और मजबूती देगा, जहां कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां काम कर रही हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियों के संचालन शुरू होने पर 2,000 से 5,000 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में ‘प्लग एंड प्ले’ पार्क भी विकसित किया जा रहा है, जो अगले दो वर्षों में तैयार होगा और लगभग 5,000 अतिरिक्त रोजगार सृजित करेगा। यह परियोजना इंदौर को आईटी हब के रूप में और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.